आगरा: चोरी करने वाले गैंग के 6 अभियुक्त गिरफ्तार, DCP ईस्ट ने पुलिस लाइन कार्यालय पर दी जानकारी
Agra, Agra | Feb 11, 2024 आगरा की थाना फतेहाबाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जिसमें चोरी करने वाले गैंग के 6 अभियुक्तों को निबोहरा कट चौराहे रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 120 किलो कॉपर जिसकी अनुमानित कीमत 115000 है, 4 मोबाइल फोन 79000 कैश,1 लोडर टेंपो, 1 तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी DCP ईस्ट रवि कुमार ने पुलिस लाइन कार्यालय पर दी है।