केसरिया: रामपुर गांव में एक सनकी बंदर के हमले से दहशत, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
केसरिया प्रखंड के रामपुर गांव में एक सनकी बंदर के हमले से दहशत फैल गई है। बंदर ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में नगीना साह, प्रमोद साह, अविनाश श्रीवास्तव और राजबिहारी साह सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बंदर अचानक घरों के बाहर बैठे लोगों पर हमला कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग सतर्कता बरत रहे हैं।