पटना ग्रामीण: चाणक्य होटल में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की PC: कहा - सारण में लालू जी की बहू उनका इंतजार कर रही है
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने होटल चाणक्य में सोमवार एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। वहीं, इस दौरान मीडिया द्वारा सवाल किए जाने पर की लालू की बेटी रोहिणी सारण के सोनपुर से चुनावी अभियान का सोमवार से आगाज कर रही हैं। जिस पर विजय कुमार सिन्हा ने तंज करते हुए कहा कि सारण में लालू जी की बहू उनका इंतजार कर रही है। जिसको लालू परिवार ने कभी सम्मान नहीं दिया।