पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को बताया भ्रष्टाचारी
इंडिया गठबंधन की रैली में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के लिए कुर्सी खाली रखी गई थी। इसे लेकर जब पत्रकारों द्वारा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सवाल किया गया तो उन्होंने अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को भ्रष्टाचारी करार दिया और कहा कि भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में होती है।