पटना ग्रामीण: जीपीओ में ताम्र टिकट के 250 वर्ष पूरे होने पर विशेष आवरण विमोचन समारोह का किया गया आयोजन
पटना जंक्शन के पास जीपीओ में ताम्र टिकट के 250 वर्ष पूरे होने पर रविवार को विशेष आवरण विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध शिक्षक खान सर भी मौजूद रहे। मौके पर खान सर ने कहा कि डाकघर का इतिहास बहुत पुराना रहा है। वहीं इस दौरान कबूतर भी उड़ाए गए। जिसे लेकर भी खान सर ने अपना बयान दिया है।