बिक्रम: जमालपुर में संत विज्ञान देव जी महाराज के आगमन से भक्तिमय हुआ माहौल
Bikram, Patna | Jun 9, 2026 बिक्रम प्रखंड के जमालपुर गांव में मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे ब्रह्म विद्या विहंगम योग के संत विज्ञान देव जी महाराज के आगमन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों लोगों ने उनके दर्शन,प्रवचन और ध्यान सत्र में भाग लिया। महाराज जी ने आत्मज्ञान, आध्यात्मिक साधना और मानव जीवन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ध्यान और आत्मचिंत