बीसलपुर: सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन बीसलपुर उपजिलाधिकारी को सौंपा
गुरुवार को बीसलपुर तहसील परिसर में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 17 व 18 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें धांधलेबाजी हुई है।