डुमरियागंज: संतकबीरनगर जिले में बीएससी नर्सिंग की परीक्षा देने जा रही परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
डुमरियागंज निवासी पप्पू कसौधन अपनी पुत्री निशा कसौधन को बीएससी नर्सिंग की परीक्षा दिलाने गिडा, गोरखपुर जा रहे थे। जो संतकबीर नगर जिले के कांटे चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि एक ट्रक के चपेट में आ गये। जिससे दोनों जमीन पर गिर पड़े। जिसमें निशा कसौधन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पप्पू की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है।