डुमरियागंज राप्ती नदी तट स्थित परशुराम वाटिका में भगवान परशुराम जी के मंदिर का शिलान्यास हुआ।जिसमें भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।सोमवार को पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने विद्वान पुरोहितों से विधिविधान से पूजन करवाकर भगवान परशुराम जी के मंदिर का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।