डुमरियागंज: हाई टेंशन तार से प्राइवेट बस के ऊपरी हिस्से में लगी आग, मची अफरा-तफरी, वीडियो हुआ वायरल
बेवा चौराहे के पास दिल्ली से आ रही एक प्राइवेट बस के ऊपरी हिस्से में शनिवार को आग लग गई।बस रोक कर आग पर किसी तरह काबू पाया गया बस में करीब पांच दर्जन लोग सवार थे।जो कि बाल बाल बच गए।लेकिन यात्रियों में इसको लेकर दहशत बनी रही।स्थानीय लोगों के अनुसार बेवा चौराहे के पास जब पहुंची तो ऊपर से जा रहे हाई टेंशन तार की चपेट में जाकर उसमें धुआं उठने लगा ।