कैराना: चिनाई ठेकेदार के साथ मारपीट के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कैराना कोतवाली में केस दर्ज
कैराना नगर के मोहल्ला आलदरम्यान इकबालपुरा निवासी नौशाद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह चिनाई ठेकेदार है। करीब छह माह पूर्व उसने मोहल्ले के ही गुलफाम को चिनाई का कार्य करने के लिए 30500 रुपये एडवांस दिए थे। आरोपी ने न तो कार्य किया और न ही रुपये वापस किए। 30 मई की शाम करीब छह बजे वह अपने घर के बाहर बैठा था। तभी घटना की।