सुल्तानगंज: वरुथिनी एकादशी पर उत्तरवाहिनी गंगा तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि, सोमवार के पावन अवसर पर सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज़ से आए शिवभक्तों ने पवित्र गंगा में स्नान कर शुद्धता और आस्था की डुबकी लगाई। वरुथिनी एकादशी के अवसर पर भक्तों ने गंगा जल, फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत, अन्न और तिल का दान कर बाबा अजगैबी