वैर: बल्लभगढ़ रोड पर अधूरी पड़ी सड़क की प्रशासन ने ली सुध, निर्माण कार्य किया शुरू
शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार वैर बल्लभगढ़ रोड पर करीब 500 मी का टुकड़ा अधूरा पड़ा था। यह टुकड़ा कई वर्षों से अधूरा पड़ा था। जिसके चलते बारिश के दिनों में इसमें पानी भर जाने पर और भी समस्या पैदा हो जाती थी। प्रशासन ने आखिर में इस अधूरे पड़े सड़क को पूरा करने की सुध ली। जहां पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है ।