बरेली: CM योगी के दौरे से पहले बरेली में हड़कंप, SSP ने दी कड़ी चेतावनी- 'ज़रा सी चूक हुई, तो होगी सीधी कार्रवाई'
बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को प्रस्तावित बरेली दौरे से ठीक पहले पुलिस विभाग में हलचल और सख्ती दोनों चरम पर हैं। बुधवार को आईवीआरआई ऑडिटोरियम में हुई विशेष ब्रीफिंग में एसएसपी अनुराग आर्य ने वीवीआईपी ड्यूटी में लगे सभी अफसरों और कर्मचारियों को साफ-साफ चेतावनी दी—“सुरक्षा में ज़रा सी लापरवाही… और कार्रवाई तय समझो!”