झांसी: मेडिकल पर गन्ने का जूस बेचने वाले से पिस्तौल तानकर ₹16 हजार लूटने वालों की पुलिस से मुठभेड़, 3 लोगों को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Apr 11, 2026 झांसी में लूट करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। तीनों ने 8 दिन पहले मेडिकल कॉलेज के सामने गन्ना रस के ठेला संचालक पर पिस्टल तानकर 16 हजार रुपए लूटे थे। तब से पुलिस उनके पीछे लगी थी। मुखबिर के जरिए तीनों की झांसी आने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने शनिवार सुबह घेराबंदी की तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे।