रामगढ़: नौगांवा पुलिस ने 18 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी बरामद, मामला दर्ज
Ramgarh, Alwar | May 8, 2026 रामगढ क्षेत्र के नौगांवा थाना पुलिस ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 18 लीटर अवैध हथकड़ शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार के निर्देशन मे कि गई।