रामगंजमण्डी: सुकेत आहु नदी में तैरता मिला शव, एक दिन से लापता था व्यक्ति
रामगंजमंडी के सुकेत आहु नदी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर सुकेत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव की पहचान पायली निवासी 45 वर्षीय रामनारायण गुर्जर के रूप में हुई है, जो बीते एक दिन से लापता बताए जा रहे थे।