खरसिया: महानदी में बाढ़ का कहर, कई गांव जलमग्न, हजारों एकड़ फसल डूबी; प्रशासन अलर्ट पर
महानदी में आई बाढ़ से पुसौर और सरिया क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हुए हैं। हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। प्रशासन ने राहत शिविर तैयार कर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस को अलर्ट पर रखा है, जबकि हीराकुंड डैम के 12 गेट खोलने के बाद जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है।