सदर: काशी को नशामुक्त घोषित करने की मांग को लेकर निकली विशाल पदयात्रा, सैकड़ों लोगों ने लिया संकल्प
वाराणसी। भगवान विश्वनाथ की नगरी काशी को नशामुक्त घोषित किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को शहर में एक विशाल जनजागरण अभियान देखने को मिला। धर्म, राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए कार्यरत भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में नशामुक्त भारत,खुशहाल काशी के लक्ष्य के तहत काशी हिंदू विश्वविद्यालय मैदान से एक विशाल नशामुक्त पदयात्रा का आयोजन किया गया।