सदर अस्पताल गुमला से दूसरी महिला ने ख़ुद को मृतक कि पत्नी बता कर मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र ले लिया।शांति नगर निवासी प्रमीला देवी पति स्वर्गीय सतीश बड़ाईक ने अस्पताल प्रबंधन से अपने मृत पति के मृत्यु प्रमाण पत्र की मांग की। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने ज़ब अपनी फाइल चेक की तो पता चला कि वह तो कोई अन्य महिला ले गई है। तब महिला के होश उड़ गए।