थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम नगला कटक में हथियार लेकर घर में घुसे 7 बदमाश, एक को ग्रामीणों ने दबोचा, मुकदमा दर्ज
Siyana, Bulandshahr | Apr 22, 2026
थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम नगला कटक में हथियार लेकर घर में घुसे सात बदमाशों में ग्रामीणों ने एक बदमाश को तमंचे के संग दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम नगला कटक में हथियार लेकर एक घर में वारदात करने के लिए घूसे सात बदमाशों की सूचना मिली थी।