हुज़ूर: अरेरा कॉलोनी में नशे में धुत ड्राइवर ने घर के गेट पर मारी टक्कर, गेट क्षतिग्रस्त
Huzur, Bhopal | Apr 11, 2026 भोपाल के पॉश एरिया अरेरा कॉलोनी में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। नशे में धुत ड्राइवर ने तेज रफ्तार कार से एक घर के गेट में सीधी टक्कर मार दी, जिससे गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।