दुधि: कटौली गांव में चाकूबाजी, मामूली विवाद में युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में गुरुवार रात चाकूबाजी की घटना में एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामूली विवाद के बाद हुई इस घटना की सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक सहित दूसरे पक्ष के युवक को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है।घायल युवक की पहचान कटौली निवासी 20 वर्षीय गोलू बैगा पुत्र देवमूरत के रूप मे हुई है।