रुन्नी सैदपुर: नशे में धुत पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार
रुन्नीसैदपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। 5 जुलाई को शराब के नशे में धुत एक पिता ने घर में खाना बना रही अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने जबरन पीड़िता का मुंह दबाया और उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी पिता को दबोच लिया। ग्रामीणों ने