जोधपुर: रातानाडा पुलिस लाईन परिसर में स्थित सरदार पटेल सभागार में मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर बैठक आयोजित हुई
आगामी दिनों में मोहर्रम पर विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक पुलिस आयुक्त श्री राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाईन रातानाडा परिसर में स्थित सरदार पटेल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने जिलेवासियों से जोधपुर की परंपरा और संस्कृति के अनुसार हमेशा की तरह आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द्र के साथ अपनायत की मिशाल कायम रखते हुए मनाने की अपील की।