उदवंत नगर: हत्या मामले में फरार चल रहे दोनो आरोपित ने आरा कोर्ट में किया सरेंडर
पुलिस दबिश के चलते हत्या मामले में फरार चल रहे दोनो आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया,दोनो आरोपित की पहचान एकौना निवासी करण एवम कुणाल कुमार के रूप में हुई।जो रिश्ते में सहोदर भाई बताए जाते है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनो आरोपित हत्या मामले में भागे फिरते थे।कोर्ट के आदेश पर इनके घर इस्तेहार चस्पाया गया था।