राजगढ़: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजगढ़ द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करेड़ी में ज्ञापन दिया गया
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजगढ़ के द्वारा शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे करीब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करेड़ी के प्रभारी को ज्ञापन देकर स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे संचालित करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस उपलब्ध कराने, डॉक्टर स्टाफ का ड्यूटी चार्ट जारी किए जाने, रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति किए जाने और दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की गई।