बलिया: बलिया कोतवाली पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Apr 26, 2026 बलिया कोतवाली पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट से जुड़े एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बजरंगी कमकर को रविवार को मुखबिर की सूचना पर शिव मंदिर मिट्ठी के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, यह मामला 25 फरवरी 2026 को दर्ज हुआ था और तभी से आरोपी फरार चल रहा था। उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने उसे गिरफ्तार किया।