बागपत: डौला गांव स्थित हाइवे पर कार सवार युवकों ने तेज आवाज में गाने बजाकर स्टंटबाजी की, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Baghpat, Bagpat | Jun 11, 2026 डौला गांव स्थित हाइवे पर कार सवार युवकों द्वारा तेज आवाज में गाने बजाकर स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि वीडियो दो दिन पुराना है, जबकि यह गुरुवार सुबह करीब नौ बजे लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ युवक हर दो-तीन दिन में हाइवे पर यातायात नियमों की अनदेखी कर खतरनाक स्टंट करते है।