पटना ग्रामीण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पटना में जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी भागलपुर से गिरफ्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और पटना में रोड शो भी किया। इसी बीच गुरुवार की दोपहर PMO को व्हाट्सएप पर पटना में जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की जांच की गई तो पता चला कि धमकी भरा मैसेज भागलपुर से आया था।