पटना ग्रामीण: पटना: चौक थाना क्षेत्र के झाऊगंज मोहल्ले में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
गुरुवार की रात्रि करीब 9 बजे पटना के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत झाऊगंज मोहल्ला में स्थित एक घर में शॉर्ट सर्किट से घर में आग़ लगा गया। इसके पीड़ित परिवार ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग के बढ़ते लपट को देखते हुए स्थानीय लोगों ने दमकल टीम को सूचना दिया। जिसके बाद पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दरम्यान घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।