👉#कचहरी हवालात में बंदी का शव मिलने से मचा हड़कंप
शाहजहांपुर। कचहरी स्थित बंदीगृह के शौचालय में बंदी दीपक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दीपक पुवायां कोतवाली में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में जेल में बंद था। उसे पेशी के लिए न्यायालय लाया गया था। इसी दौरान बंदीगृह के शौचालय में उसका शव मिलने की जानकारी सामने आई। घटना को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी ने कहा कि मामले की जांच कराई जानी चाहिए। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बंदीगृह के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की भूमिका की भी जांच कराने की बात कही। राजेश अवस्थी ने कहा कि इस मामले में जनपद न्यायाधीश से भी वार्ता की जाएगी, ताकि घटना की निष्पक्ष जांच हो सके और जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई की जाए।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 16, 2026