एटा: खेत विवाद में युवक को गोली लगी, पिलुआ के उमरायपुर में दो सगे भाइयों पर आरोप, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर
Etah, Etah | May 10, 2026 एटा पिलुआ थाना क्षेत्र के उमरावपुर गांव में खेत की मेड़ के विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। घटना रविवार सुबह हुई, जिसमें युवक के हाथ में गोली लगी और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, यह विवाद पुराने मतभेद से जुड़ा है। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।गोली लगने से 30 वर्षीय पवन कुमार गंभीर घायल हो गया।