बेगूसराय: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत स्कैन और शेयर कार्यक्रम में बेगूसराय अव्वल, स्वास्थ्य मंत्री ने DPM को किया सम्मानित
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना अंतर्गत पूरे सूबे में संचालित स्कैन और शेयर कार्यक्रम के तहत बेगूसराय के तेघड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को समूचे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. स्कैन व शेयर योजन के माध्यम से सभी मरीजों को पेपरलेस तरीके से इलाज कराया जाना है. योजना के तहत कोई भी मरीज किसी भी अस्पताल में जाकर करवा सकते हैं.