बिंदकी: बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे पर डीसीएम की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, एक घायल अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे में गुरुवार की सुबह 6 बजे डीसीएम गाड़ी की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार आशुतोष गोस्वामी उम्र 30 वर्ष पुत्र श्री कृष्ण गोस्वामी निवासी इंदिरा नगर लखनऊ घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि वह लखनऊ से बांदा जा रहे थे।