बुधवार को तहसीलदार व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सरिता मालवीय ने नर्मदापुरम के वार्ड 1, 5, 6, 10 एवं 23 में पहुंचकर मतदाताओं के भौतिक सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मृत या अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने पर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।