लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा 145वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, 65 लोगों ने लिया लाभ
सेवा भारती के तत्वावधान में चुन्नीलाल स्कूल परिसर में 145वें सप्ताहिक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रत्येक रविवार की भांति इस बार भी सुबह 7:30 बजे प्रारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुमुद अग्रवाल,द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया