लोहरदगा: लोहरदगा में जय श्रीराम समिति ने भगवा ध्वज फहराकर नववर्ष कार्यक्रम की शुरुआत की, शोभायात्रा की तैयारियां शुरू
लोहरदगा के हटिया गार्डन प्रांगण स्थित जय श्रीराम समिति के जिला कार्यालय में शनिवार दोपहर 1: 30 बजे भगवा ध्वज फहराकर नववर्ष कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत समिति के जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने श्रीफल तोड़कर और सामूहिक पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।