लोहरदगा: नगर क्षेत्र समेत कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से रबी और सब्जी की फसल बर्बाद
बेमौसम बारिश और ओलपात ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर के रख दिया है वहीं ओलापात से खड़ी फसल का काफी नुकसान पहुंचा है। गुरुवार दोपहर बाद से हो रही बारिस शनिवार को भी जारी रहा वहीं शनिवार शाम 5:30 बजे नगर क्षेत्र समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश, आंधी और ओलापात ने बची खुची फसल को भी बर्बाद कर के रख दिया है। भारी ओलपात से किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है!