पटना ग्रामीण: बिहार दरोगा भर्ती में पेपर लीक की जांच की मांग को लेकर गांधी मैदान में 15 जून को अभ्यर्थी करेंगे आंदोलन
बिहार दरोगा भर्ती में लगातार अभ्यर्थी पेपर लीक का आरोप लगा रहे हैं। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने सरकार और आयोग से मामले में जांच करने की भी मांग की है लेकिन सरकार या आयोग की तरफ से इस मामले पर कोई भी जवाब नहीं मिला है। वहीं इसे लेकर 15 जून को अभ्यर्थी गांधी मैदान में आंदोलन करेंगे। रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे मामले की जानकारी छात्र नेता सौरभ कुमार ने दी है।