पटना ग्रामीण: अनंत सिंह के सिगरेट पीते वीडियो वायरल मामले पर पटना में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, 'मैंने वीडियो नहीं देखा'
अनंत सिंह के जेल में रहते एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनंत सिंह जेल के बाहर कुछ लोगों के साथ नजर आ रहे हैं और वह सिगरेट भी रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। इसे लेकर सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।