जसवंतनगर: कोठी कैस्त में अंबेडकर जयंती पर जसवंतनगर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, संविधान की रक्षा का किया आह्वान
जसवंतनगर के अंबेडकर पार्क में शिवपाल सिंह यादव ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया। 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनने और अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास का दावा किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव रहे।