छोटी सरवन: दानपुर में शराब पीकर हुड़दंग मचाते दो गिरफ्तार, पुलिस से उलझे और जान से मारने की दी धमकी, बीएपी ने मनमानी के लगाए आरोप
जिले के दानपुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर राहगीरों को परेशान करने और पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने संतोष पिता रकमचन्द खड़िया निवासी हरनाथपुरा, दानपुर व राजू पिता नाथु निनामा निवासी हमीरपुरा पठार,प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।जिसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम से शनिवार शाम 7 बजे मिली।