गोमिया: पेंटर मोइनुद्दीन उर्फ गदौरी हत्याकांड का खुलासा, ₹25 हजार की सुपारी देकर हत्या
Gumia, Bokaro | Apr 24, 2026 गोमिया में हुए चर्चित पेंटर मोइनुद्दीन उर्फ गदौरी हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक शुक्रवार समय लगभग साढ़े तीन बजे खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया है।