गाज़ियाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मालीवाडा चौक पहुंचे राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद पहुंचेंगे और बीजेपी के उम्मीदवार की जीत के लिए रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री के रोड शो की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप मालीवाडा चौक पहुंचे और नजदीक से सभी व्यवस्थाओं को परखा। जहां भी उन्हें कोई कमी दिखाई दी तो उसे व्यवस्थित करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।