गोटेगांव: बगासपुर जंगल में मिले शव की हुई पहचान, मृतक मानसिक रूप से परेशान था: एसडीओपी
गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगासपुर के जंगल में सागौन के पेड़ पर लटके मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। सोमवार गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी के अनुसार बगासपुर के जंगल में सागौन के पेड़ पर जमीन से करीब 12 फीट ऊपर फंदे से लटका शव मिला, जो प्रथम दृष्टया 4-5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंच