दमोह: सगौनी के जंगल में पत्ती तोड़ने गई महिला पर भालू का हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | May 12, 2026 दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के सगुनी गांव में जंगल में पत्ती तोड़ने गई 40 वर्षीय अनंत रानी पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ में गंभीर चोटें आईं। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो भालू जंगल की ओर भाग गया। परिजन घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद भर्ती किया गया है। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।