ईसागढ़: सकर्रा गांव में 32 वर्षीय व्यक्ति से दबंग ने की मारपीट, कदवाया पुलिस ने मामला दर्ज किया
सकर्रा गांव में दबंग द्वारा एक 32 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार सकर्रा निवासी मिथुन केवट उम्र 32 वर्ष ने गुरुवार को रात लगभग 8 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को शाम लगभग चार बजे गांव के ही रिंकू यादव ने उसके साथ मारपीट की है ।