गिरिडीह: नगर भवन में स्कूल रुआर कार्यक्रम की सफलता के लिए 15 से 30 अप्रैल तक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित होने वाले स्कूल रुआर कार्यक्रम की सफ़लता को लेकर शनिवार को 10 बजे से नगर भवन में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन।उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत जिले में नामांकन वृद्धि, विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ना।