बलरामपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गुमशुदा आई फोन बरामद कर आवेदक के सुपुर्द किया
रविवार 5 बजे पुलिस द्वारा बताया गया 20 दिसंबर को थाना कोतवाली देहात पर आवेदक सुदीप श्रीवास्तव पहलवारा, थाना कोतवाली नगर जो कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, द्वारा एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रार्थना पत्र में उन्होंने अवगत कराया कि उनका Apple iPhone 14 Pro Max मोबाइल फोन ग्राम बेलवा में आवागमन में गिर गया है।